डॉ.शुभ गौतम (Dr. Shubh Gautam Jaypee) भारत को इलेक्ट्रो गैल्वनाइज्ड स्टील प्रोड्यूसर हब बनाने की योजना बना रहे हैं
इलेक्ट्रॉनिक सिटी नोएडा की अमेरिकन प्रीकॉट इलेक्ट्रो गैल्वेनाइज्ड स्टील कम्पनी के प्रमोटर एवं मुख्य तकनीकी आर्किटेक्ट डॉ.शुभ गौतम भारत को इलेक्ट्रो गैल्वनाइज्ड स्टील प्रोड्यूसर हब बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। उनका अनुमान है कि देश के खजाने से स्टील आयात पर हर साल होने वाले लाखों डॉलर बचाने में अमेरिकन प्रीकॉट मील का पत्थर साबित होगा । उन्होंने इसपर और भी जानकारी दी है। डॉ.शुभ गौतम (Dr. Shubh Gautam Jaypee) ने बताया कि समय के साथ हम देख रहे हैं कि बाजार में किस तरह के प्रोडक्ट की कमी है, इस बात को ध्यान में रखना हमेशा बेहतर होता है। इसके बाद वापस उस कमी के हिसाब से एक उपयुक्त उत्पाद और समाधान तैयार करना समझदारी है। पहले उत्पाद बनाना और फिर बाजार में उसकी कमी का कहां और कितनी है, यह तलाशने से अच्छे परिणाम नहीं मिलते। सारी जाँच पड़ताल करने के बाद हमने देखा कि भारत में करीबन 10,000 टन इलेक्ट्रो गैल्वेनाइज्ड इलेक्ट्रिक प्लेटेड स्टील आ रहा है। लेकिन यह ईंधन टैंक, इंजन गास्केट, ऑडियो-वीडियो असेंबली, एलईडी टीवी की बैक प्लेट, बर्तन और अन्य जरुरी वस्तुओ को बनाने में चला जाता है। इसलिए, हम...